Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली द्वारका रोड हादसे पर बोले डीसीपी, ‘अभियुक्त नाबालिग है, पिता पर दाखिल होगी चार्जशीट

दिल्ली : द्वारका में सड़क दुर्घटना में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी. अब इस मामले में पुलिस नाबालिग अभियुक्त के पिता के ख़िलाफ़ चार्जशीट दाख़िल करेगी. डीसीपी द्वारका अंकित कुमार सिंह ने बताया कि पहले अभियुक्त ने अपनी उम्र 19 साल बताई थी, लेकिन आगे की जांच में पता चला कि वह 17 साल का है. उसे ऑब्ज़र्वेशन होम भेज दिया गया था, फिर 10 फ़रवरी से अंतरिम राहत मिली है.

“हमने उसके पिता को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत बाउंड डाउन किया है और उन पर चार्जशीट दाख़िल होगी. घटना के समय स्टंट किए जाने की कोई बात सामने नहीं आई है. घायल टैक्सी ड्राइवर का बयान दर्ज कर लिया गया है, जिसे अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.” घटना दिल्ली के द्वारका साउथ थाना इलाक़े में 3 फ़रवरी को हुई. लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुई एक तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर