Tuesday, November 3, 2026

सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 44 लाख बच्चे हो रहे शामिल

नई दिल्ली: सीबीएसई की कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं आज से  शुरू हो गई है। इसमें देश से 46 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे है। इस बीच, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10वीं के छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। जो छात्र पहली परीक्षा में कम से कम तीन विषयों की परीक्षा नहीं देंगे, उन्हें ‘जरूरी रिपीट’ श्रेणी में रखा जाएगा।

दरअसल, सीबीएसई इस साल से 10वीं के लिए दो बोर्ड परीक्षा शुरू कर रहा है। बोर्ड को आग्रह मिले थे कि जो छात्र पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें दूसरी परीक्षा में बैठने दिया जाना चाहिए। इस पर सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना जरूरी है।

सभी पास और योग्य छात्रों को विज्ञान, गणित, सोशल साइंस और भाषा में से किसी भी तीन विषय में परफॉर्मेंस सुधारने का मौका मिलेगा। कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे ज्यादा विषय में नहीं बैठा है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को अनिवार्य रिपीट कैटेगरी में रखा जाएगा और वे अगले साल फरवरी में मुख्य परीक्षा में ही शामिल हो पाएंगे।’

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर