Saturday, October 31, 2026

शाहिद और तृप्ति की फिल्म ‘ओ रोमियो’ सुर्खियों में, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बनी वजह

मनोरंजन डेस्क : शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दोनों काफी चर्चा में है, चर्चा का कारण है दोनों की तीन दिन पहले रिलीज हुई फिल्म ‘ओ रोमियो’। ये एक रोमांटिक ड्रामा मूवी है। फिल्म की कमाई इसका एक बड़ा कारण है, क्योंकि ये कहा जा रहा था की संडे को भारत पाकिस्तान के वजह से शायद इसकी कमाई में गिरावट आ सकती है। लेकिन संडे के मैच के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी खासी कमाई कर ली।

इस फिल्म ने तीसरे दिन पर 11 करोड़ की कमाई कर ली है।अब तक के टोटल कमाई की बात करे तो फिल्म ने अब 34.51 करोड़ की कमाई कर ली है। आइए देखते हैं की इन तीन दिनों में हर दिन कितनी कमाई हुई । शुक्रवार को पहला दिन था जब फिल्म ने 9.01 करोड़ शनिवार को यानि दूसरे दिन 14.50 करोड़ कमाए और तीसरे दिन रविवार को इस फिल्म ने 11 करोड़ की कमाई की।

बता दें की फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी मुंबई के 1995 सेट पर बेस्ड है। फिल्म को डायरेक्ट विशाल भारद्वाज ने किया है। ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, फरीदा जलाल, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, तमन्ना और अविनाश तिवारी नजर आए हैं। फिल्म में अपराध और सत्ता की कहानी दिखाई जा रही है। शाहिद कपूर फिल्म में उस्तरा नाम के आदमी का रोल निभाते नज़र आ रहे है, जो की पेशे से एक किलर है, जो सुपारी लेकर लोगों को मारता है। जीतने भी लोग को मारता है वो या तो अपराधी होते हैं या तो गलत काम किया होता है, लेकिन उसमें भी उसके खुदके कुछ नियम हैं।

फिल्म में नाना पाटेकर भी हैं, जो की एक इन्स्पेक्टर के रोल में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में तृप्ति डिमरी भी हैं, जो अफ़शाँ नाम की लड़की के रोल में नज़र आती हैं, उस्तरा और अफ़शाँ की मुलाकात तब होती है जब वो उस्तरा को सुपारी देने के लिए आती हैं। हालंकी वो किसकी सुपारी देने आती है, क्या कारण होता है, वो फिल्म के फर्स्ट हाफ में नहीं पता चलता, जिसकी वजह से फिल्म में सस्पेन्स बनने लगता है। और इसी दौरान दोनों के बीच एक रिश्ता भी बनने लगता है, एक ऐसा रिश्ता जिसमे भरोसा है लेकिन उससे ज़्यादा शक है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर