कोलंबो : साल 2026 में क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला आज खेला जाना है. टी 20 क्रिकेट विश्व कप में आज कोलंबो में ग्रुप ए के लीग मैच में भारत पाकिस्तान के बीच शाम 7 बजे मुकाबला होना है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया और सलमान आगा की पाकिस्तानी टीम के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। मैदान के बाहर के विवादों को पीछे छोड़ते हुए ICC और PCB ने इस मैच के लिए हाथ मिला लिया है।
Highlights:
अब सारी नजरें कोलंबो की स्पिन पिच पर टिकी हैं, जहां भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के स्पिनर्स का सामना करना होगा। एशिया कप 2025 में भारत का पलड़ा भारी रहा था, लेकिन ये देखना होगा कि क्या आज सूर्या की सेना पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रख पाएगी? अगर बात करें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं और ये सभी मुकाबले मल्टी टीम टूर्नामेंट में खेले गए। इनमें भारत का पलड़ा बहुत भारी रहा है। भारत ने 13 मैचों में पाकिस्तान को हराया है, जबकि पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 3 टी20 मैचों में जीत मिली।
बारिश की कर रहे दुआ
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली से भारत-पाक मैच को लेकर पूछा गया कि मेरी प्रार्थना है कि ऊपर वाला बारिश करें। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह पूरा मैच चाहते हैं तो उन्होंने दोहराया कि मुझे बारिश चाहिए। बासित अली का मानना है कि बारिश होने से मैच और रद होने से पाकिस्तान को फायदा होगा और वो सुपर-8 में पहुंच जाएगा। तो वहीं टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि भारत-पाकिस्तान का मैच हमारे लिए सिर्फ एक और आम खेल की तरह है, क्योंकि हम यहां सिर्फ पाकिस्तान को हराने के लिए नहीं आए हैं, हम यहां वर्ल्ड कप जीतने के लिए आए हैं।
भारत का पाकिस्तान पर दबदबा
टी-20 विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। आखिर जो टीम 8 मैच में से 7 बार जीतेगा, उसका पलड़ा भारी ही तो कहा जाएगा ना। बता दें कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारत ने 8 में से 7 मैच जीते है, जबकि एक ही मैच में पाकिस्तान को जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों ने अब तक कुल 16 टी-20 खेले, लेकिन कोई भी 200 रन नहीं बना सका। यहां तक कि कोई प्लेयर सेंचुरी तक नहीं लगा पाया। न किसी गेंदबाजी ने पारी में 5 विकेट लिए।
टी-20 विश्व कप में परिणाम
2007 के टी 20 विश्व कप भारत ने ग्रुप स्टेज में बॉल आउट हराया, फाइनल में 5 रन से पाकिस्तान को मात दी। 2012 में भारत ने ग्रुप स्टेज में 8 विकेट से हराया. 2014 में भारत ने ग्रुप स्टेज में 7 विकेट से मात दी. 2016 में भारत ने 6 विकेट से ग्रुप स्टेज में हराया. 2021 में भारत ने ग्रुप स्टेज में 10 विकेट में हार का सामना किया. 2024 में भारत ने 6 रन से ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया।

