Saturday, October 31, 2026

अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे नितिन नबिन, कानून व्यवस्था पर विपक्ष का वॉकआउट

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को सियासी माहौल गरमाया रहा। जहां एक ओर बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नवीन पहली बार विधानसभा पहुंचे और उनका जोरदार स्वागत किया गया, वहीं दूसरी ओर विपक्ष ने कानून-व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सदन में हंगामा किया और अंत में वॉकआउट कर दिया।

लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर विपक्ष का हंगामा

बजट सत्र के छठे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष सरकार पर राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए लगातार नारेबाजी करता रहा, जिससे सदन की कार्यवाही प्रभावित हुई। माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लेकर आया है। उन्होंने मांग की कि अन्य सभी मुद्दों को फिलहाल दरकिनार कर महिला उत्पीड़न के मामलों पर सदन में चर्चा कराई जाए। उनका कहना था कि यह गंभीर सामाजिक मुद्दा है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

स्पीकर का हस्तक्षेप

लगातार हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों को बुलाया और सदन में लाए गए पोस्टर हटाने के निर्देश दिए। स्पीकर ने विपक्षी विधायकों से कहा कि उन्हें शून्यकाल में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा और वे नियमों के तहत मुद्दा उठाएं। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने सदन में खड़े होकर विपक्ष को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से जवाब की मांग की जा रही है, लेकिन इसके लिए एक तय प्रक्रिया और नियमावली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है, बशर्ते विपक्ष नियमों के तहत मुद्दे उठाए।

विपक्ष का वॉकआउट

सरकार के जवाब और स्पीकर की अपील के बावजूद विपक्षी विधायक शांत नहीं हुए। हंगामे के बाद विपक्ष के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके चलते सदन का कामकाज कुछ देर के लिए बाधित रहा। लगातार हो रहे हंगामे और टकराव के चलते बजट सत्र के दौरान विधानसभा का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सदन में और तीखी बहस होने की संभावना जताई जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर