Tuesday, July 21, 2026

चतरा में अनियंत्रित गैस वाहन की चपेट में आने से सांसद कालीचरण सिंह के भाई की हुई मौत

चतरा : जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद चतरा में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेकाबू स्पीड और अनियंत्रित वाहनों के चपेट में आने से रोज बेगुनाह हो की मौत हो रही है। चतरा में तेज रफ्तार गैस लदा वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के धमनियां मोड़ में हुई है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है।

प्रह्लाद सिंह स्थानीय सांसद कालीचरण सिंह के अपने चचेरे भाई थे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सांसद व स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग पैदल सड़क किनारे चल रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को जब्त करते हुए सदर थाना ले आई है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर