पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पर अपहरण कर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पटना के एसके पुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तेज प्रताप यादव पर यह आरोप उनके पूर्व सहयोगी और पार्टी के पूर्व सदस्य रहे संतोष रेनू यादव ने लगाया है। संतोष रेनू ने थाने में दी गई लिखित शिकायत में कहा है कि 4 फरवरी को उन्हें शादी का कार्ड देने के बहाने बुलाया गया था।
Highlights:
बंधक बनाकर ले जाने का दावा
शिकायत के अनुसार, तेज प्रताप यादव ने उन्हें पार्टी के एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय में शादी का कार्ड देने के बहाने बुलवाया और वहां से कथित तौर पर बंधक बनाकर अपने आवास पर ले गए। संतोष रेनू का आरोप है कि वहां तेज प्रताप यादव अपने कुछ समर्थकों के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रचने लगे। संतोष रेनू यादव ने आरोप लगाया कि इसी दौरान भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संयोजक आशुतोष कुमार वहां पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद माहौल बदल गया और मामला दबाने की कोशिश की गई। आरोप है कि तेज प्रताप यादव ने उन्हें एमएलसी बनाने का झांसा दिया और दोबारा पार्टी जॉइन करने को कहा।
जबरन फोटो खिंचवाने का भी आरोप
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आशुतोष कुमार की मौजूदगी में तेज प्रताप यादव ने उन्हें जबरन पार्टी की टोपी पहनाई, मुस्कुराने के लिए कहा और फोटो खिंचवाई, ताकि यह दिखाया जा सके कि सब कुछ सामान्य है। मामले में शिकायत मिलने के बाद एसके पुरी थाना पुलिस ने सनहा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले पार्टी से जुड़े थे संतोष रेनू
संतोष रेनू यादव ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह कुछ समय पहले तक तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से जुड़े हुए थे और पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। हालांकि, किसी मुद्दे पर मतभेद होने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल तेज प्रताप यादव की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की सच्चाई स्पष्ट हो


