Wednesday, November 4, 2026

दूसरी शादी की चाह में की थी पत्नी की हत्या, सबूत मिटाने के लिए शव को जलाया, पति समेत 5 हुए गिरफ्तार

गिरिडीह: जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी में मिले एक महिला के अधजले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह महज एक हत्या नहीं, बल्कि दूसरी शादी की चाहत में रची गई एक खौफनाक साजिश थी। पुलिस ने मृतका के पति जाबिर अंसारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार को गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता में इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया। मृतका की पहचान साहिना प्रवीण के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि साहिना का पति जाबिर अंसारी दूसरी शादी करना चाहता था। राह का कांटा हटाने के लिए उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। वह साहिना को बहला-फुसलाकर कारीपहाड़ी के सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और पहचान मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया।

जेवर और चूड़ियों ने खोल दी पोल

शव इतना जल चुका था कि पहचान करना नामुमकिन था, लेकिन अपराधी यह भूल गए कि ‘कानून के हाथ लंबे होते हैं’। 30 जनवरी को पुलिस को घटनास्थल से साहिना की चूड़ियां और पैरों के चांदी के जेवर मिले। इन्हीं निशानों के आधार पर मायके वालों ने शव की शिनाख्त की, जिसके बाद पुलिस की जांच की सुई पति जाबिर पर टिक गई। जिसके बाद एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर हत्याकांड में शामिल पांच मुख्य किरदारों को धर दबोचा। जिनमें मृतिका का पति  और मुख्य साजिशकर्ता जाबिर अंसारी, जाबिर की भाभी जैबूण निशा, निमियाघाट निवासी वकील अंसारी, गुड्डु अली, बगोदर निवासी सराफत अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए अहम सबूत भी बरामद कर लिया है। जिनमें वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए गए 2 मोटरसाइकिल, 5 मोबाइल फोन, मृतका के कपड़े और जले हुए अवशेष शामिल हैं।

एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि आरोपी पति ने दूसरी शादी के लालच में इस घटना को अंजाम दिया था। प्रशासन ने तकनीकी साक्ष्यों और मौके से मिली चूड़ियों के आधार पर केस सुलझाया है। इसके साथ ही सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता चार्जशीट तैयार की जा रही है ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर