Sunday, September 13, 2026

लातेहार में वाहन चेकिंग के दौरान कार से मिले ₹40 लाख, जांच में जुटी पुलिस

लातेहार: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी आदर्श आचार संहिता के तहत बुधवार की शाम लातेहार जिला के सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से लगभग 40 लाख रुपये बर्मद किए गए हैं। बरामद किए गए पैसे गाड़ी में एक बैग में रखा गया था। मामले की जानकारी होने के बाद पैसों को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। लातेहार पुलिस ने मामले की पुष्टि की और कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

चुनाव के मद्देनजर चलाया जा रहा जांच अभियान

नगर निकाय चुनाव को लेकर शहरी इलाकों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दिया गया है। आदर्श आचार संहिता के  पालन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा शहरी इलाके में कई स्थानों पर बुधवार की शाम बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (JH-01-CA-9495) को जांच के लिए रोका गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें एक बैग बरामद हुआ। जिसमें लगभग 40 लाख रुपए नगद रखे हुए थे। बैग 500, 200, 100 और 50 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थी। जब कार सवार व्यक्ति से पैसों के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर रकम जब्त कर लिया।

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को लेकर शहरी इलाके में वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रहा है। इसी क्रम में जांच के दौरान एक वाहन से पैसे मिले हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर पैसे कहां से आए थे और इसे कहां ले जाया जा रहा था? जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

लातेहार एसपी ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का एकमात्र लक्ष्य है कि नगर निकाय का चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराया जाए। उन्होंने आम लोगों तथा प्रत्याशियों से भी आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन करने का अनुरोध किया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर