जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सुधा गुप्ता बिना किसी तामझाम के बस अपने कुछ समर्थकों और प्रस्तावक के साथ नामांकन के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंची थी।
इस अवसर पर सुधा गुप्ता के समर्थन में समाज के हर वर्ग का समर्थन देखने को मिला जिसमें मुस्लिम समाज से करीम सिटी के पूर्व प्राचार्य डॉ. मोहम्मद जकारिया, सिख समाज के प्रतिनिधि के रूप में मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, ब्राह्मण समाज से बिपिन झा, वैश्य समाज से भगवान प्रसाद, क्रिस्चन समाज से डेविड पूर्ति, विश्वकर्मा समाज से राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहें।
नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए सुधा गुप्ता ने कहा कि यह चुनाव उनके लिए पद का नहीं, बल्कि मानगो की हर बेटी, हर मां और हर परिवार के सपनों की लड़ाई है। जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। बिना रैली के नामांकन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मानगो की जनता को जाम से मुक्त कराने के लिए बन्ना गुप्ता ने फ्लाईओवर निर्माण का कार्य किया हैं, चुंकि फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं, सड़क संकीर्ण हैं, मजदूर लगे हुए हैं ऐसे मैं हजारों की संख्या में यदि कार्यकर्त्ता आते तो जाम लग जाता जिससे मानगो की जनता को परेशानी होती, इसलिए मैंने तय किया कि मानगो की जनता को तकलीफ ना हो इसलिए मैंने सिर्फ समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ नामांकन करने का निश्चय किया।


