Saturday, October 31, 2026

दक्षिण कोलकाता के गोल पार्क इलाके में हिंसक झड़प, बमबाजी और फायरिंग से दहशत

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में स्थित गोलपार्क इलाके में रविवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब दो गुटों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। कनकुलिया रोड पर शुरू हुई इस घटना में बम फेंके जाने और गोलीबारी की खबर सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हिंसा में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, रविवार रात करीब 8:30 बजे कुछ युवकों का एक समूह इलाके में पहुंचा, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया। शुरुआती तौर पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई और पत्थरबाजी तक पहुंच गया। हालात बिगड़ने पर दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद बम फेंके जाने और गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं।

पुलिस वाहन पर हमला

घटना की सूचना मिलते ही रबींद्र सरोबर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। इस दौरान हिंसक भीड़ ने पुलिस वाहन पर हमला करने की भी कोशिश की। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में है। गिरफ्तारियों के बाद भी कई जगहों पर छापेमारी जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।” आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता ने भी मौके का दौरा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर