Tuesday, September 15, 2026

कोलंबिया-वेनेजुएला सीमा पर SATENA विमान क्रैश, सांसद समेत 15 लोगों की मौत

कोलंबिया: दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। SATENA एयरलाइन का छोटा कमर्शियल विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार सभी 15 लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। यह विमान कुकुटा (Cucuta) से ओकाना (Ocana) जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार विमान में 13 यात्री और 2 क्रू मेंबर सवार थे और हादसे में सभी की मौत हो गई। यह विमान Beechcraft 1900D मॉडल का था और टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद रडार से संपर्क टूट गया। बाद में इसका मलबा कोलंबिया के नॉर्टे डे सैंटेंडर इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में मिला।

रिपोर्ट के मुताबिक विमान का आखिरी संपर्क वेनेजुएला सीमा के पास कैटाटुम्बो इलाके के ऊपर दर्ज किया गया था। इसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पूरी तरह नष्ट हो गया। इस हादसे में एक कोलंबियाई सांसद और चुनाव उम्मीदवार समेत कई लोग मारे गए हैं, जिससे राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी शोक व्यक्त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक छोटा कमर्शियल विमान था जो कम दूरी की घरेलू उड़ान पर था। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसा पहाड़ी इलाके में टकराने से हुआ हो सकता है, हालांकि आधिकारिक जांच जारी है।

SATENA कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन है और दूरदराज इलाकों में उड़ान सेवाएं देती है। हादसे के बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया, लेकिन कोई भी जीवित नहीं मिला। हादसे के बाद कोलंबिया सरकार और एविएशन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। एयरलाइन और सुरक्षा एजेंसियां ब्लैक बॉक्स और तकनीकी डेटा की जांच कर रही हैं ताकि दुर्घटना का सही कारण पता लगाया जा सके।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर