Friday, October 30, 2026

इस बार दुमका में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भाग नहीं लेंगे मुख्यमंत्री, उपायुक्त करेंगे झंडोत्तोलन

दुमका : झारखंड राज्य गठन के बाद से यह परंपरा रही है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उपराजधानी दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। हालांकि, इस बार यह परंपरा टूटेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल विदेश दौरे पर हैं, जिसके कारण वे 26 जनवरी को दुमका नहीं पहुंच सकेंगे। ऐसे में उपराजधानी दुमका में इस बार जिला उपायुक्त अभिजीत सिन्हा को तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस लाइन मैदान में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित होगा। शनिवार को समारोह की तैयारियों को परखने के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान और पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में संथाल परगना के छह जिलों से आए 15 प्लाटून भाग लेंगे, जिनमें जैप, आईआरबी और एनसीसी की टुकड़ियां शामिल होंगी। इसके अलावा 14 विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री इस समय विदेश में हैं और झारखंड में निवेश को बढ़ावा देने के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। जिला प्रशासन ने पूरे आयोजन की तैयारी पूरी कर ली है। वहीं, एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस लाइन मैदान में तीन प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिनमें से एक वीआईपी के लिए आरक्षित रहेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर