Saturday, October 31, 2026

जोधपुर: कैंसर पीड़ित छात्रा के सम्मान में पूरे स्कूल ने कराया मुंडन, विडिओ हुआ वायरल

राजस्थान : राजस्थान के जोधपुर जिले से जुड़ा एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। इस वीडियो में एक स्कूल के छात्र-छात्राएं और शिक्षक अपने सिर मुंडवाते हुए नजर आ आए। बताया जा रहा है कि यह कदम उन्होंने कैंसर से जूझ रही एक छात्रा का हौसला बढ़ाने और उसे अकेलापन महसूस न होने देने के लिए उठाया।

दरअसल, स्कूल में पढ़ने वाली एक छात्रा कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही है। इलाज के दौरान कीमोथेरेपी के चलते उसके सिर के बाल झड़ गए, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान और निराश रहने लगी। बाल झड़ने की वजह से उसे खुद को दूसरों से अलग महसूस होने लगा था। इसी दर्द और भावनात्मक स्थिति को समझते हुए स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने एक अनोखी पहल की। छात्राओं ने तय किया कि वे भी अपने सिर के बाल मुंडवाएंगी ताकि उनकी साथी छात्रा को यह एहसास हो सके कि वह इस मुश्किल घड़ी में अकेली नहीं है। इस पहल में शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उन्होंने भी अपने बाल मुंडवा लिए। इस तरह पूरा स्कूल एकजुट होकर उस छात्रा के साथ खड़ा नजर आया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र और शिक्षक एक साथ स्कूल परिसर से बाहर निकलते हैं, सभी के सिर मुंडे हुए हैं। यह दृश्य लोगों के दिल को छू रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस कदम को इंसानियत, संवेदनशीलता और एकजुटता की मिसाल बता रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि वीडियो जोधपुर के एक स्कूल का है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर