Saturday, October 31, 2026

देवघर में ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

देवघर: झारखंड के देवघर में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हावड़ा-जसीडीह मुख्य रेल मार्ग पर रोहिणी-नावाडीह फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेन के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बाइक पर पलटा ट्रक

चश्मदीदों के अनुसार, ट्रेन से टकराने के बाद ट्रक बेकाबू होकर पास से गुजर रही एक बाइक पर पलट गया। बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गई। इस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल देवघर हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद हावड़ा–जसीडीह मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। वहीं, फाटक पर ट्रक के मलबे और फंसी बाइक के कारण सड़क मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

राहत-बचाव में जुटी टीमें

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा बलों ने भीड़ को नियंत्रित किया और राहत-बचाव कार्य तेज किया। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ट्रैक और सड़क को साफ करने के लिए क्रेन और अन्य मशीनरी की मदद ले रहे हैं।

जांच के घेरे में फाटक सुरक्षा

अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता रेल ट्रैक को जल्द से जल्द साफ कर परिचालन बहाल करने की है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फाटक बंद होने के बावजूद ट्रक ट्रैक पर कैसे पहुंचा। लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और यातायात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर