Monday, September 14, 2026

आंध्र प्रदेश के नंदयाल में भीषण सड़क हादसा, बस-कंटेनर टक्कर के बाद लगी आग, 3 की मौत

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के नंदयाल जिले में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। एक बस और कंटेनर लॉरी में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में आग लग गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये घटना बीती रात लगभग 1:30 बजे की है। बस आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से तेलंगाना के हैदराबाद जा रही थी। तभी अचानक बस का दाहिना टायर फट गया और बस असंतुलित हो गई। नियंत्रण खोने के बाद बस डिवाइडर से टकराई और फिर सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से भिड़ गई। कंटेनर ट्रक में मोटरसाइकिलें लदी थी। भीषण टक्कर के बाद बस और ट्रक दोनों आग की चपेट में आ गए। आग लगने के बाद बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। कई पैसेंजर्स ने खिड़की से नीचे छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कुछ घंटों में उन्होंने आग पर काबू पा लिया। मगर, तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। घटना में बस और ट्रक के ड्राइवर समेत सफाईकर्मचारी की मौत हो गई। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

4 लोगों की हालत गंभीर

हादसे के दौरान बस में 36 यात्री सवार थे। इनमें से 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आईं हैं। उन्हें नंदयाल जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस घटनास्थल पर हादसे की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह टायर फटना ही बताया जा रहा है।

3 महीने में दूसरा हादसा

हालांकि, बस में आग का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। अक्टूबर 2025 में आंध्र प्रदेश के ही कुरनूल में बस आग की चपेट में आ गई थी, जिससे 20 यात्रियों की मौत हो गई थी। 3 महीने में आग लगने की दूसरी घटना से राज्य में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर