Monday, September 14, 2026

केरल में वायरल वीडियो विवाद मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज, युवक ने की थी आत्महत्या

बंगलुरू : सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद 42 वर्षीय व्यक्ति दीपक यू की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में वीडियो पोस्ट करने वाली महिला शिमजिथा मुस्तफा, (उम्र 35) के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। साथ ही केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने भी घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक यू, जो एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करते थे, शुक्रवार को काम के सिलसिले में एक ट्रांसपोर्ट बस से कन्नूर जा रहे थे। उसी बस में यात्रा कर रही वडाकरा निवासी शिमजिथा मुस्तफा ने कथित तौर पर उनका एक वीडियो रिकॉर्ड किया और आरोप लगाया कि दीपक ने उनके साथ झेड़छाड़ किया। बिना किसी औपचारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई के, महिला ने यह वीडियो सीधे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

कुछ ही घंटों में यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और दीपक के जानने वालों, सहकर्मियों और रिश्तेदारों तक पहुंच गया। परिवार के मुताबिक, जब दीपक ने खुद यह वीडियो देखा तो वह बेहद आहत और मानसिक रूप से टूट गए। दीपक के करिबी परिजनों का कहना है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम किए जाने का गहरा सदमा लगा था।

रविवार 18 जनवरी को दीपक का शव कोझिकोड के पुथियारा स्थित उनके किराए के कमरे में गोविंदपुरम इलाके में फांसी के फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे अप्राकृतिक मौत का मामला मानते हुए केस दर्ज किया था, लेकिन परिवार की शिकायत के बाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला जोड़ा गया।

विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

परिवार ने आरोप लगाया है कि महिला द्वारा बिना सत्यापन के वीडियो सार्वजनिक करना और सोशल मीडिया ट्रायल चलाना दीपक की मौत का मुख्य कारण बना। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही थे और क्या महिला की कार्रवाई कानून के दायरे में थी। इस बीच, केरल राज्य मानवाधिकार आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जांच का आदेश दिया है। आयोग ने उत्तरी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। यह घटना सोशल मीडिया पर आरोप लगाने, गोपनीयता और ऑनलाइन बदनामी के गंभीर परिणामों पर नए सिरे से बहस छेड़ रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर