Monday, September 14, 2026

कोडरमा में लापता 13 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मरकच्चो थाना क्षेत्र के राजारायडीह गांव में पिछले 24 घंटे से लापता 13 वर्षीय बच्चे अभिनंदन कुमार का शव मंगलवार सुबह उसके घर के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की पहचान करते ही स्थानीय लोगो में आक्रोशित बढ़ गया और शव को सड़क पर रख के सड़क जाम कर दिया। छात्र के शव मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शव को रखकर सड़क जाम की।

कैसे लापता हुआ था बच्चा

मृतक अभिनंदन कुमार, राजारायडीह गांव निवासी प्रकाश राणा का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, अभिनंदन सोमवार सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। पहले परिजनों ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो चिंता और आशंका बढ़ गई।

पुलिस में दर्ज कराई गई गुमशुदगी

झारखंड में हाल के दिनों में बच्चा चोरी की घटनाएं सामने आने के कारण परिजन काफी डरे हुए थे। इसी बीच उन्होंने मरकच्चो थाना में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुट गई और आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू कर दी गई। सोमवार देर शाम तक जब बच्चे का कोई पता नहीं चल सका, तो पुलिस और परिजनों ने अभिनंदन की तस्वीर और संपर्क नंबर को व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा किया। गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी तलाश तेज कर दी गई, लेकिन रात तक कोई सफलता नहीं मिल सकी।

झाड़ियों में मिला शव

मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित तालाब की ओर गए कुछ ग्रामीणों की नजर झाड़ियों में पड़े एक बच्चे के शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना गांव वालों को दी। खबर मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही लापता बच्चे के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखते ही उन्होंने उसकी पहचान अपने 13 वर्षीय बेटे अभिनंदन कुमार के रूप में कर ली। इसके बाद परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

पोस्टमार्टम से होगा खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा है, हत्या है या किसी अन्य कारण से बच्चे की जान गई। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोग मासूम बच्चे की मौत को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर