Sunday, September 13, 2026

नगर निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति तैयार, आदित्य साहू बोले – ईवीएम से हो दलीय आधार पर चुनाव

रांची : झारखंड में भले ही आगामी शहरी निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हों, लेकिन राज्य की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियाँ इसे “शहर की सरकार” बनाने के अवसर के रूप में देख रही हैं। महाराष्ट्र में अर्बन लोकल बॉडी चुनाव में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित झारखंड भाजपा ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक की। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की। बैठक में झारखंड में जल्द से जल्द और बैलेट पेपर की जगह ईवीएम से दलीय आधार पर चुनाव कराने की मांग की गई।

“सरकार निष्पक्ष चुनाव से भाग रही है” – प्रदीप वर्मा

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार निष्पक्ष चुनाव नहीं कराना चाहती, इसलिए वह बैलेट पेपर से चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दबाव बनाए रखेगी कि नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर हों, ताकि योग्य और नीति-आधारित प्रतिनिधि जनता के बीच से उभरकर आएं।

“संथाल में दिखेगा असर” – चंपाई सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि भाजपा का जनाधार व्यापक है और निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीतेंगे। उन्होंने कहा कि वे संथाल क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं, जिसका असर जल्द ही दिखेगा। साथ ही एसपीटी एक्ट के बावजूद संथाल में हुए जनसांख्यिकीय बदलाव पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि “अब एसआईआर से ही घुसपैठियों को बाहर किया जाएगा।”

“सहयोगी दलों संग तालमेल कर जीत करेंगे सुनिश्चित” – रणधीर सिंह

बैठक में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि यदि चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते हैं, तो पार्टी अपने नीति सिद्धांतों पर चलने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार लोजपा, आजसू और जदयू जैसे सहयोगी दलों से भी तालमेल किया जाएगा।

“ईवीएम से हो चुनाव” – आदित्य साहू

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा राज्य के सभी 48 नगर निकायों में कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित करेगी और महाराष्ट्र जैसा परिणाम झारखंड में भी दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि “ईवीएम के माध्यम से चुनाव होना चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त हो। हेमंत सरकार हार के डर से दलीय आधार पर चुनाव नहीं करा रही है, जबकि ऐसे चुनावों से राजनीतिक भागीदारी नीचे तक बढ़ती है।”

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा चंपाई सोरेन, प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, सांसद दीपक प्रकाश, विधायक राज सिन्हा, शशिभूषण मेहता, पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, अनंत ओझा, बिरंची नारायण सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर