Monday, September 14, 2026

झारखंड के छह जिलों में शीतलहरी का अलर्ट, 23 जनवरी के बाद मिलेगी राहत

रांची : झारखंड के कई जिलों में पश्चिमी हवा का प्रभाव अभी भी बना हुआ है, जिसके कारण ठंड का असर लगातार महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य के छह जिलों, बोकारो, रामगढ़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में शीतलहरी चलने की संभावना है। इन इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि दिन में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। ठंडी हवाओं के चलते सुबह, दोपहर और रात के समय लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 23 जनवरी के बाद मौसम में हल्की गरमाहट महसूस होने लगेगी, लेकिन फरवरी महीने में भी पश्चिमी हवा के दोबारा सक्रिय होने की संभावना है। ऐसे में ठंड पूरी तरह से खत्म होने की उम्मीद कम है। ऐसे में लोगों को कुछ समय तक ठंड का सामना करना पड़ सकता है। हांलाकि, रविवार से मौसम साफ हो सकता है।  कई जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 24 घंटों में कुछ जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है।

राजधानी रांची में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से हल्की गरमी महसूस हो सकती है। वहीं, शुक्रवार को खूंटी का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांके में यह 3.0 डिग्री रहा। शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में ठंड कुछ कम हो सकती है, लेकिन पूरी तरह से खत्म होने में अभी समय लगेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर