Sunday, September 13, 2026

भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का आरोपी निकला पड़हा राजा सोमा मुण्डा हत्याकांड का मास्टरमाइंड

खूंटी : जिले में बीते 7 जनवरी की शाम हुए अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह आदिवासी नेता व एदेल सांगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा हत्याकांड का मुख्या आरोपी रांची के कांके में पिछले साल हुए भाजपा नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का मुख्या आरोपी देवव्रत नाथ शाहदेव निकला, जो रांची का ही रहने वाला है।

इस मामले में पुलिस ने देवव्रत नाथ साहदेव समेत सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें खूंटी का रहने वाला बाहा मुण्डा, देवा पाहन, अनिश मुण्डा, रविया पाहन, रमेश्वर संगा उर्फ रमेश, पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित और रांची के किशोरगंज का रहने वाला देवव्रत नाथ शाहदेव शामिल है.

एसआईटी ने 7 को किया गिरफ्तार

मंगलवार को खूंटी एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि जमीन विवाद के कारण सोमा मुंडा की हत्या की गई थी. कांड में शामिल दूसरे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए तोरपा के एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

इनमें जियारप्पा गांव के 29 वर्षीय बाहा मुंडा, 63 वर्षीय देवा पाहन, 31 वर्षीय अनिश मुंडा, 39 वर्षीय रविया पाहन उर्फ रवि, 25 वर्षीय रमेश्वर संगा उर्फ रमेश के अलावा बिकुवादाग गांव के 45 वर्षीय पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित और रांची के किशोर गंज स्थित पालकोट हाउस के देवव्रत नाथ शाहदेव के नाम शामिल हैं. देवव्रत नाथ शाहदेव पर रांची के कांके थाना में आर्म्स एक्ट का मामला पहले से दर्ज है.

3.16 एकड़ का था जमीन विवाद 

एसपी ने बताया कि जियारप्पा गांव में 3.16 एकड़ जमीन को लेकर विवाद था. वहां पड़हा मेले का आयोजन होता था. 20 नवंबर से 27 नवंबर तक माफियाओं द्वारा जमीन का समतलीकरण किया जा रहा था. वहां बाउंड्री वॉल की भी तैयारी थी. इसी बीच पड़हा समिति को इसकी जानकारी मिली. पड़हा समिति ने 3 जनवरी को सोमा मुंडा के नेतृत्व में उस जमीन पर पत्थलगड़ी का काम किया था. एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में कई और लोग शामिल हैं. सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हालांकि अभी तक शूटर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

बता दें 7 जनवरी की शाम खूंटी के जमुवादाग तालाब के पास पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसको लेकर आदिवासी समाज में बेहद आक्रोश था. हत्या के दूसरे दिन शव के साथ खूंटी को जाम कर दिया गया था. पूरे दिन खूंटी शहर की दुकानें बंद थी. पिछले दिनों संगठनों ने स्पष्ट किया था कि 16 जनवरी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 17 जनवरी को झारखंड बंद बुलाया जाएगा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर