Saturday, October 31, 2026

सोमा मुंडा हत्याकांड: खूँटी सदर थाना प्रभारी सस्पेंड, अशोक सिंह बने नए थानेदार

खूँटी: पड़हा राजा सोमा मुंडा की सनसनीखेज हत्या के बाद खूँटी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने मामले की गंभीरता और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सदर थाना प्रभारी मोहन कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। उनकी जगह अशोक सिंह को खूँटी सदर थाने की नई कमान सौंपी गई है।

वहीं पदभार संभालते ही नए थाना प्रभारी अशोक सिंह ने कड़े तेवर दिखाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सबसे बड़ी चुनौती और प्राथमिकता सोमा मुंडा के हत्यारों को बेनकाब करना और उन्हें सलाखों के पीछे पहुँचाना है।

बुधवार की शाम दहल उठा था खूँटी

बता दें कि बीते बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। जिसके बाद हत्या के विरोध में गुरुवार को पूरा खूँटी बंद रहा। तमाम राजनीतिक दलों के नेता और स्थानीय ग्रामीण इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतर आए और जल्द से जल्द न्याय की मांग की। माना जा रहा है कि भारी जनाक्रोश और सुरक्षा में चूक को देखते हुए ही थाना प्रभारी पर यह कार्रवाई की गई है।

CCTV फुटेज और छापेमारी

पुलिस की टीमें अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं। जाँच के क्रम में जिस इलाके में वारदात हुई, वहाँ के सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। साथ ही संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और पुराने अपराधियों से पूछताछ जारी है। वहीं सदर थाने का कार्यभार संभालते ही अशोक सिंह ने कहा कि “हम क्षेत्र में शांति बहाल करने और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सोमा मुंडा केस में बहुत जल्द बड़ी सफलता मिलेगी।”

नये थाना प्रभारी के सामने न केवल इस हत्याकांड को सुलझाने की चुनौती है, बल्कि खूँटी शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। जनता की निगाहें अब पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर