Thursday, November 5, 2026

जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाईकोर्ट के 18वें मुख्य न्यायाधीश पद की राज्यपाल ने दिलाई शपथ

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के 18वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई। लोक भवन के बिरसा मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, महाधिवक्ता राजीव रंजन, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्पगुप्छ देकर नए मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।

शपथ से एक दिन पहले गुरुवार को जस्टिस सोनक रांची पहुंचे थे. एयरपोर्ट पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, वकीलों और रजिस्ट्री के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ. उन्होंने गोवा के पणजी स्थित डॉन बॉस्को हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. इसके बाद धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी की पढ़ाई पूरी की. कानून की पढ़ाई उन्होंने एम.एस. कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी से की, जहां से उन्होंने प्रथम श्रेणी में एलएलबी की डिग्री हासिल की. इसके अलावा उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी किया है.

जस्टिस सोनक अक्टूबर 1988 में महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए. उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की पणजी पीठ में लंबे समय तक वकालत की. इस दौरान उन्होंने सिविल और संवैधानिक मामलों, श्रम व सेवा कानून, पर्यावरण कानून, कर और कंपनी कानून से जुड़े कई अहम मामलों में काम किया.

अपने करियर में उन्होंने केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थायी अधिवक्ता और राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता के रूप में भी सेवाएं दीं. उनके अनुभव और कार्य को देखते हुए 21 जून 2013 को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया. अब वे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायिक दायित्व निभाएंगे.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर