Thursday, October 29, 2026

केरल के सड़क हादसे में मृत भिखारी के कंटेनर से मिले 45 लाख रुपये

केरल: केरल के अलाप्पुझा में सड़क हादसे के दौरान एक भिखारी की मौत हो गई। इसके बाद जब भिखारी के सामानों की जांच की गई तब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ और भिखारी के कंटेनर को खोलकर देखा गया तो वहां मौजूद सभी अधिकारी दंग रह गए। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार अलाप्पुझा के चारुम्मूट और आसपास के इलाके में एक भिखारी काफी समय से भीख मांगने का काम कर रहा था। सोमवार रात भिखारी सड़क दुर्धटना का शिकार हो गया, जिसके बाद  वहां के स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

इसके बाद भिखारी अस्पताल से बिना किसी को बताए चला गया और अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, उस व्यक्ति ने अपना नाम अनिल किशोर बताया। हालांकि, मंगलबार सुबह वह एक दुकान के बाहर वो मृत पाया गया, जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। उसके शव के पास से एक कंटेनर बरामद हुआ था, जिसे स्थानीय पंचायत सदस्य फिलिप उम्मान की उपस्थिति में खोला गया तो उसमें से 45 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई। इस नकदी में प्रतिबंधित 2000 रुपये के नोटों के साथ-साथ विदेशी मुद्रा भी शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि नकदी प्लास्टिक के डिब्बों में रखी गई थी। वहां मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर प्रतिदिन भीख मांगता था। किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि वह इतनी बड़ी रकम अपने साथ ले जा रहा है। पुलिस ने कहा कि चाहे किशोर के परिवार का कोई सदस्य दावा करने के लिए आगे आए या न आए, नकदी अदालत को सौंप दी जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर