Saturday, October 31, 2026

शादी के 14 साल बाद अभिनेत्री माही विज ने जय भानुशाली से लिया तलाक, ठुकराई एलिमनी

नई दिल्ली :  टीवी के एडोरेबल कपल कहे जाने वाले माही विज और एक्टर जय भानुशाली अब पूरी से अलग हो चुके हैं। काफी समय से उनके अलग होने की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि, दोनों ने इस विषय को लेकर चुप्पी साध रखी थी। हालांकि, बीते रविवार को टीवी एक्टर ने एक स्टेटमेंट के जरिए अपने अलग होने की पुष्टि की। विली जानकारी के अनुसार माही और जय ने 9 फरवरी 2011 को शादी की थी। दोनों टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे।

2019 में उन्होंने एक बेटी का स्वागत किया था जिसका नाम तारा है। वहीं, जय और माही ने एक बेटा और बेटी को भी अडॉप्ट किया है जिसका नाम खुशी और राजवीर है। जानकारी के मुताबिक भले ही जय और माही विज अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों साथ में अपने तीनों बच्चों (तारा, खुशी और राजवीर) की साथ में परवरिश करेंगे। माही ने जय से एलिमनी या फिर मैंटेनेंस भी नहीं लेने का फैसला किया है। दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की लेकिन आखिर में आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर लिया।

बताया जा रहा है दोनों के बीच काफी समय से चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। दोनों ने अपनी शादी बचाने की कोशिश की थी लेकिन जब मतभेद खत्म नहीं हुए तो दोनों ने अपने रिश्ते को शांतिपर्ण तरीके से खत्म करने का फैसला किया। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया था, जिसमें दोनों ने बिना किसी  विवाद के इस चैप्टर को बंद करने का फैसला किया। बतौर कपल अलग होने के बावजूद, जय और माही अपने माता-पिता का दायित्व पूरा करेंगे और तीनों बच्चों की साथ में परवरिश करेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर