Saturday, October 31, 2026

2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई “धुरंधर”, पीछे रह गई अवतार: फायर एंड एश

मनोरंजन: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त भी फिल्म धुरंधर की ही बात हो रही है। फिल्म धुरंधर को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि धुरंधर के 25 दिन पूरे होने के बाद भी ये धमाल मचाए हुए है, और इसका असर दूसरी फिल्मों पर भी पड़ा है। फिर चाहे बात हॉलीवुड फिल्म अवतार: फायर एंड एश की हो या फिर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की। हालांकि इस फिल्म के दर्शकों को उम्मीद थी कि जेम्स कैमरून की फिल्म कुछ कमाल कर दिखाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया।

धुरंधर की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ये फिल्म अबतक 1100 करोड़ के करीब पहुंच रही है। फिल्म धुरंधर की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं बीते दिनों ही रिलीज हुई अवतार 3 भी भारत में कमाई तो कर रही है, लेकिन धुरंधर के आगे जेम्स कैमरून की फिल्म इसके सामने फिकी पड़ती  नजर आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को 10 करोड़ का कलेक्शन भारत में किया। वहीं शुक्रवार को 7.65 और शनिवार को 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया और इस हिसाब से फिल्म ने इस हफ्ते की टोटल कमाई 28.15 करोड़ का किया। हालांकि फिल्म दूसरे हफ्ते के वीकेंड पर 30 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई।

हालांकि भारत में अवतार 3 कमाई तो कर रही है लेकिन उम्मीद से कम। वर्ल्डवाइड भले ही फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हो, लेकिन भारत में पहले से ही धुरंधर छाई हुई है, ऐसे में इसका नुकसान जेम्स कैमरून की फिल्म को हो रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 109.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वहीं अगर दूसरे हफ्ते के कलेक्शन को  भी अगर मिलाकर देखा  जाए तो  इसकि कुल कमाई अबतक 137.55 करोड़ की हुई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन देखा जाए तो भारत में फिल्म ने कुल 167.75 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि अवतार: फायर एंड एश भारत में साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म भी बनी है। फिल्म ने F1 के आंकड़े को पार करके ये खिताब हासिल किया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर