Monday, September 14, 2026

टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ईशान किशन की वापसी, उपकप्तान गिल बाहर

मुंबई: अगले साल 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में घोषित किए गए 15 सदस्यीय टीम से उपकप्तान शुभमन गिल को ड्रॉप कर दिया गया है, जबकि अक्षर पटेल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी पहली बार सौंपी गई है। बीसीसीआई सचिव देवजित सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान किया।

न्यूजीलैंड सीरीज में भी टी20 विश्व कप वाली टीम

बीसीसीआई सचिव के अनुसार टी20 विश्व कप 2026 के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा की गई। न्यूजीलैंड सीरीज में भी टी20 विश्व कप वाली टीम ही खेलेगी। इस अवसर पर भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर भी मौजूद रहे। कहा जा रहा है कि शुभमन लंबे समय से टी20 फॉर्मेट में निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे।

रिंकू सिंह की भी टीम में वापसी

टीम में संजू सैमसन विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। संभवत: अभिषेक शर्मा के साथ वही पारी की शुरुआत करेंगे। दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को टीम में जगह मिली है। किशन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बतौर बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। किशन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शीर्ष स्कोरर रहे थे। किशन की लंबे समय बाद टीम इंडिया में एंट्री हुई है। तिलक वर्मा भी टीम में हैं, जबकि लंबे समय बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है।

ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल के अलावा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। वहीं वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव के रूप में दो विशेषज्ञ स्पिनर हैं। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को मौका दिया गया है।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम

सूर्य कुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर