Thursday, November 5, 2026

लातेहार में पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी लोकेंद्र यादव को किया गिरफ्तार

लातेहार : पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के उग्रवादी लोकेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। लोकेंद्र यादव पलामू जिले के पांकी का रहने वाला है। इसे लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र अंतर्गत हेरहंज-पांकी रोड से गिरफ्तार किया गया। रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया ने बताया कि लोकेंद्र यादव पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में सक्रिय था और क्षेत्र में काम कर रहे ठेकेदारों से धमकी देकर लेवी की मांग कर रहा था।

हाल के दिनों में इसने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर रहे एक संवेदक से रंगदारी की मांग की थी और धमकी दिया था कि लेवी नहीं देने पर काम बंद कर देगा। इसकी शिकायत मिलने के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सली लोकेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई। इसी बीच पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम ने रविवार को हेरहंज-पांकी रोड से नक्सली लोकेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि लोकेंद्र यादव पर लातेहार जिले के अलावे पलामू जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में नौ से अधिक नक्सली हिंसा के मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि लोकेंद्र पहले टीएसपीसी नक्सली संगठन से जुड़कर काम करता था। इस मामले में यह जेल भी जा चुका है। जेल से निकलने के बाद यह पीएलएफआई संगठन से जुड़ गया था।

वर्तमान में यह पीएलएफआई नक्सली संगठन के राकेश जी और विकास जी के नाम पर व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से रंगदारी की मांग कर रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद इसने अपने अपराध भी स्वीकार किए हैं। छापामारी दल में थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह पवैया के अलावे सब इंस्पेक्टर पारसमणि,एएसआई प्रमोद यादव, मिथिलेश पासवान समेत जिला पुलिस के जवान ,सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी और जवान शामिल थे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर