Saturday, September 19, 2026

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, 11 दिसंबर तक होगी सदन की कार्यवाही

झारखंड : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से (शुक्रवार) शुरू हो रहा है। यह सत्र कुल पांच कार्य दिवसों का होगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सरकारी कामकाज निपटाए जाएंगे, खासकर वित्त और नीति से जुड़ी प्रक्रियाएं।शीतकालीन सत्र हर साल नवंबर-दिसंबर के बीच किया जाता है। लेकिन इस बार सत्र सरकारी कैलेंडर, उपलब्ध तारीखों और जरूरी विधायी कार्यों को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। सत्र के दौरान सोमवार को सरकार को अपना दूसरा अनुपूरक बजट पेश करना है और कई विभागों के प्रस्ताव मंजूरी की प्रतीक्षा में हैं। इसलिए सत्र को जल्दी शुरू करना जरूरी था ताकि सभी विधायी काम समय पर पूरे किए जा सकें।

शीतकालीन सत्र में निर्धारित कार्य

सत्र कुल पांच दिनों का है, और इसमें कई महत्वपूर्ण काम होंगे। जैसे 8 दिसंबर को 11,000 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश होगा। सरकार वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। इसमें लगभग 11,000 करोड़ रुपये होने की संभावना है। सबसे बड़ा आवंटन मइयां सम्मान योजना को मिल सकता है।

अनुपूरक बजट पेश होने के बाद विधायक इस पर चर्चा करेंगे और सरकार बताएगी कि किन योजनाओं और विभागों को अतिरिक्त राशि दी जा रही है। राज्य की नीतियों पर प्रश्नकाल और शून्यकाल में चर्चा और विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच राज्य के मुद्दों पर बहस। सत्र के दौरान ही 8 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे (या विधानसभा की कार्यवाही के तुरंत बाद) मंत्रिमंडल की बैठक प्रोजेक्ट भवन में होगी। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि बजट से जुड़ी कई मंजूरियां और प्रस्ताव कैबिनेट से पास होते हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर