Sunday, September 13, 2026

Maiya Yojana Update : 50 लाख लाभुकों के खाते में कब तक पहुंचेगी 16वीं किश्त की राशि?

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किश्त को लेकर लाखों महिलाएं इंतजार कर रही है. लेकिन अब तक नवंबर माह की राशि 2500 रु. लाभुकों के खातों में नहीं पहुंच सकी है. जिसके वजह से लाभुकों के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. उनका कहना है कि अबतक 16वीं किस्त का भुगतान नहीं होने से उन्हें कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ रही है. जिसके कारण कई महिलाओं के मन में असंतोष की भावना पैदा होने लगी है, उनका कहना है कि योजना की किस्त का भुगतान करने में बार-बार देरी हो रही है.

16वीं किस्त न मिलने की वजह से ग्रामीण और शहरी इलाकों की महिलाएं ब्लॉक का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. लेकिन इसके बावजूद भी ये जानकारी नहीं मिल पा रही है कि किन कारणों से अबतक 16वीं किस्त को भुगतान नहीं किया गया है. मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किस्त को लेकर सरकार की तरफ से बताया गया था कि झारखंड के स्थापना दिवस पर भुगतान किया जाएगा, लेकिन अबतक भुगतान नहीं होने के कारण महिलाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है.

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ!

गौरतलब है कि मंईयां सम्मान योजना की 16वीं किश्त प्राप्त करने के लिए पात्र लाभुकों के पास उनका खुद का बैंक खाता डीबीटी होना चाहिए. अगर डीबीटी सक्रिय नहीं है, तो इसे तुरंत एक्टिव करने के लिए नज़दीकी बैंक शाखा में जाकर एक्टिव करा सकती है. जिन महिलाओं के आवेदन लंबित हैं, उन्हें भौतिक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. यह प्रक्रिया इसलिए ज़रूरी है ताकि सरकार यह सुनिश्चित कर सके कि आवेदन सही और त्रुटिरहित है.

बता दें कि जिन महिलाओं का आधार कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक नहीं है, उनके खाते में बैंक में किसी भी समस्या से बचने के लिए यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लेनी चाहिए. यदि किसी लाभार्थी का मोबाइल नंबर उनके बैंक खाते में पंजीकृत नहीं है, तो उसे अपडेट करना भी ज़रूरी है ताकि भुगतान की जानकारी मोबाइल फोन पर SMS के ज़रिए मिल सके.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर