Monday, September 14, 2026

धर्मेंद्र के निधन के 8 दिन बाद बेटे सनी देओल ने पिता को ऐसे किया याद, छलका दर्द, पोस्ट वायरल

न्यूज डेस्कअभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके बेटे सनी देओल ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। दरअसल ब्यूटी फोटोग्राफर टीना देहल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर धर्मेंद्र के बड़े बेटे और एक्टर सनी देओल ने भी अपनी भावनाओं को शेयर किया है। पिता के निधन के करीब 8 दिन बाद सोमवार को सनी देओल ने इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। सनी देओल के रिएक्शन पर फैंस भावुक हैं। 

टीना देहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें धर्मेंद्र की कई यादगार और खूबसूरत फोटोज दिखाई गई हैं। इस वीडियो के साथ टीना ने कैप्शन भी लिखा, ‘इस मैजिक के लिए शुक्रिया। इतनी कम उम्र में हम सभी को फिल्मों के जादू से रूबरू कराने के लिए, कुछ कैमरे के सामने, कुछ पीछे… कुछ कलाकार… कुछ संगीत के उपहार के साथ… ये जादू जिंदा हमेशा जिंदा रहेगी।’

इस पोस्ट पर सनी देओल ने रिएक्ट करते हुए लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं, जो उनके दुख और पिता के प्रति प्रेम को दर्शाते हैं। इनके अलावा, बॉबी देओल और अभय देओल ने भी कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी पोस्ट कर अपने पिता को श्रद्धांजलि दी है।

सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ

दरअसल, ये वीडियो वास्तव में धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा का है, जिसका टाइटल ‘सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ’ रखा गया था। धर्मेंद्र की शानदार विरासत को सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई में पिछले दिनों एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। ये सभा बांद्रा के ताज लैंड्स एंड के सीसाइड लॉन्स में देओल परिवार द्वारा आयोजित की गई थी, जहां पर इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे, गायक और शुभचिंतक दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस अवसर पर अभिनेता को एक म्यूजिकल ट्रिब्यूट भी दिया गया था, जिसमें उनके फेमस गानों को कलाकारों ने अपनी आवाज दी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर