एयरनाउ डेस्क : बिहार विधानसभा में 18वीं विधानसभा के पहले सत्र में आज नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली। उस वनिर्वाचित सदस्यों में बाहुबली राजबल्लभ की पत्नी और नवादा से JDU विधायक विभा देवी भी शामिल थी, और उन्होंने भी इस दौरान शपथ ली। अब उनकी शपथ की चर्चा इतनी क्यूँ हो रही है , चलिए आपको ये बताते हैं। दरअसल विभा देवी अपना शपथ जब पढ़ रही थी तो, वो काफी ज़्यादा अटक रही थी और वो ढंग से शपथ नहीं पढ़ पाई। जैसे तैसे उन्होंने शपथ पढ़ कर पूरा किया। लेकिन उसी दौरान उन्होंने अपने साथ बैठी विधायक मनोरमा देवी से पढ़ने में मदद मांगी और उनसे पूछते हुए आखिरकार अपना शपथ पूरा किया।
बिहार विधानसभा में आज बाहुबली राजबल्लभ यादव की पत्नी और नवादा से जदयू विधायक विभा देवी शपथ पत्र नहीं पढ़ पाईं। अटक-अटक के किसी तरह से शपथ पढ़ रही थीं। इस बीच उन्होंने पास बैठी विधायक मनोरमा देवी से बताने को कहा। फिर मनोरमा देवी के प्रॉम्प्ट करने के बाद उन्होंने टूट-फूटे शब्दों… pic.twitter.com/9gbUh1Lfeu
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) December 1, 2025
ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वाइरल हो रहा है। इसमें एक बात और थी, की विधायक मनोरमा देवी से बार बार विभा देवी बोलती हैं, की ‘बता न यार, क्या है ये’ जिसके बाद मनोरमा देवी फुसफुसा कर उन्हे लाइंस बताती है और विभा देवी उसकी ही बदौलत लाइंस दौहराति हैं और शपथ पूरा करती हैं।


