Thursday, November 5, 2026

लातेहार में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती पर की कार्रवाई, 10 एकड़ में लगी फसल हुई नष्ट

रांची: लातेहार जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ एक बार फिर से पुलिस सक्रिय हो गई है. पुलिस ने अवैध तरीके से हो रही खेती के खिलाफ अपनी कार्रवाई भी तेज़ कर दी है. जिले के एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई में 10 एकड़ ज़मीन में लगाई गई पोस्ते की खेती की आड़ में अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया.

कई गांवों में हुई कार्रवाई

WhatsApp Image 2025 12 01 at 13.01.32

एसपी को मिली यह सूचना कि जिले के बरियातू थाना क्षेत्र के गुरुवे, बघमरी, और कोटना सिमर जैसे गांवों में अफीम तस्करों द्वारा बड़े पैमाने पर यह अवैध खेती कार्रवाई जा रही है, पुलिस की विशेष टीम ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए, एसपी के निर्देश पर तुरंत थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और अफीम की खेती के खिलाफ अभियान शुरू किया गया. गठित टीम ने गहन कार्रवाई करते हुए 10 एकड़ ज़मीन में लहलहा रहे अफीम के हज़ारों पौधों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया.

ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कार्रवाई के दौरान, पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया. उन्होंने लोगों को अफीम की अवैध खेती से दूर रहने की अपील की और यह भी समझाया कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति इस तरह की खेती करता है, तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें पुलिस इस अवैध कारोबार को लेकर पूरी तरह से सतर्क है. पिछले वर्ष भी लातेहार जिले में पुलिस ने लगभग 800 एकड़ भूमि में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया था, जिससे अफीम तस्करों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर