Monday, September 14, 2026

हेमंत सोरेन में हिम्मत है तो पंकज मिश्रा पर कार्रवाई कर दिखाएं : बाबूलाल मरांडी

रांची:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स के एक पोस्ट को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा रीट्वीट किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी के साथ उनकी तस्वीर पोस्ट की गई है और मुख्यमंत्री उसे रिट्वीट कर रहे हैं तो जवाब देना जरूरी हो जाता है। किसी के द्वारा किसी भी नेता का स्वागत करने या बैठकर बातचीत की तस्वीर का मतलब ये नहीं है कि नेता उसके कामकाज का लेखा जोखा रखे।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत जी को तो इस बात का गर्व होना चाहिये कि मुझ जैसे लोग वैसे लोगों के भी काले कारनामे उजागर कर सकते हैं जो कभी मेरे साथ तस्वीरों में दिखे हैं। क्या हेमंत सोरेन जी अपने पंकज मिश्रा जैसे लोगों के कार्यकलापों की चर्चा या जॉंच का आदेश देने का नैतिक काम कर सकते हैं?

उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन लोगों के काले कारनामो की जानकारी मिलने पर उन्होंने नाम सामने लाया है उनमें से मेरे साथ किसी की तस्वीर तो क्या अगर कोई सगा संबंधी भी उस गलत काम में लिप्त है, तो मुख्यमंत्री उस पर कारवाई करायें वे उसका स्वागत करेंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर