Saturday, October 31, 2026

WPL का ऑक्शन शुरू, मुंबई ने एक एक खास खिलाड़ी को खरीदा

खेल डेस्क: WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) के लिए ऑक्शन शुरू हो गया है। इस मेगा ऑक्शन का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है और अभी ऑक्शन जारी है। पिछले आईपीएल में नाम बनाने वाली मल्लिका सागर इस ऑक्शन को होस्ट कर रही हैं।

सबसे पहले बोली की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली से हुई, लेकिन वो अभी अन्सोल्ड रही, इनके अलावा गुजरात ने 2 करोड़ की बोली न्यूज़ीलैंड की सोफी डिवाइन पर लगाया, गुजरात के अलावा कोई इतने कि बोली नहीं लगाया और सोफी गुजरात में चली गई। भारतीय खिलाड़ी दीप्ति शर्मा इस बार वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हुई थी। इस ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स  ने उनको 3.2 करोड़ में खरीदा। दीप्ति शर्मा को पहले दिल्ली ने 50 लाख में खरीदने की कोशिश की, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने राइट टु मैच (RTM कार्ड) का इस्तेमाल करके दीप्ति के ऊपर इससे ज़्यादा की बोली लगाई, और इसमें यूपी कि कोई बराबरी नहीं कर पाया और अंत में दीप्ति शर्मा यूपी वॉरियर्स की खिलाड़ी बन गई।  वहीं मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में वापिस ले लिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर