Monday, September 14, 2026

JAC Board की परीक्षा तीन फरवरी से होगी शुरू, 7 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

राँची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी गई है। काउंसिल द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से लेकर 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। जबकि, कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाओं का आयोजन 3 फरवरी 2026 से लेकर 23 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पहली शिफ्ट में सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेंगी।

दोनों परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को तनाव से मुक्त करने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट का समय प्रश्नपत्रों को पढ़ने व समझने के लिए दिया जाएगा। 10वीं कक्षा का प्रवेश पत्र 16 जनवरी और इंटरमीडिएट परीक्षा का प्रवेश पत्र 17 जनवरी से जैक की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

लिखित परीक्षाओं के बाद होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट का आयोजन करेगा। इसका आयोजन 24 फरवरी 2026 से 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद, इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स 25 फरवरी से 9 मार्च के बीच अपलोड किए जाएंगे।

10वीं और 12वीं के प्रायोगिक परीक्षा 24 फरवरी से सात मार्च तक संबंधित स्कूलों में ही ली जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विषयवार तिथियों के अनुसार अध्ययन योजना तैयार कर लें और प्रवेश पत्र संबंधी प्रक्रिया समय पर पूरी करें। मालूम हो कि इस बार मैट्रिक व इंटर में करीब सात लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी देखें:

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की बड़ी घोषणा : भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के सभी टिकट SOLD OUT

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA को मिले दो बड़े सुराग, डॉक्टर मुजम्मिल के तीन ठिकाने उजागर 

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर