Thursday, November 5, 2026

संविधान दिवस’ के मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय में संविधान के उद्देशिका का सामूहिक वाचन, राज्यपाल रहे मौजूद

चाईबासा : संविधान दिवस’ के मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में संविधान के उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारीगण, प्राध्यापक, उपाधिधारक विद्यार्थी/शोधार्थी, अतिथि एवं जिला प्रशासन के अधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि हमारा संविधान न केवल विश्व का सबसे विशाल लोकतंत्र है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति, सामाजिक न्याय और जनकल्याण का प्रमुख मार्गदर्शक भी है। इसके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, समतामूलक और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे संविधान प्रदत्त मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को अपने जीवन व आचरण में आत्मसात करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर