Saturday, June 13, 2026

जल संरक्षण को बढ़ावा देने को लेकर देश भर में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ‘वाटरशेड महोत्सव 2025’ प्रतियोगिता

नई दिल्ली :  भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भू-संरक्षण विभाग (Department of Land Resources) और झारखंड सरकार के सहयोग से देशभर में ‘वाटरशेड महोत्सव 2025’ के तहत बड़ी सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण, मृदा संरक्षण, वाटरशेड विकास कार्यों, हरियाली, और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। देश भर के नागरिकों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का मकसद सोशल मीडिया की मदद से जल संरक्षण का संदेश लाखों लोगों तक पहुंचाना है।

इसके तहत बेस्ट रील बनाने वालों में से 4 विजेताओं को पचास पचास हजार रूपए मिलेंगे। वहीं बेस्ट फोटोग्राफ वाले कैटेगरी में 50 विजेता चुने जाएंगे, जिसमें प्रत्येक विजेता को एक-एक हजार रूपए मिलेंगे। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक चलेगी, और इसका थीम है जल संरक्षण एवं वाटरशेड विकास कार्य। विजेताओं का चयन तीन आधारों पर किया जाएगा। जिसमें रीच (45%), एंगेजमेंट – लाइक, कमेंट, शेयर (25%) और कंटेंट की गुणवत्ता।

भाग लेने की प्रक्रिया

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को वाटरशेड विकास से जुड़े वास्तविक और मौलिक कार्यों पर 30 से लेकर 60 सेकंड तक की रील या फोटोग्राफ बनानी होगी। इनमें जल संरक्षण संरचनाएं, नाला बंधान, चेकडैम, वृक्षारोपण, कृषि-वानिकी और  सिल्वीपास्चर जैसे विषय शामिल हो सकते हैं. प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य है कि उनकी सामग्री मौलिक और वास्तविक होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की AI-जनरेटेड, कॉपी-पेस्ट या अश्लील सामग्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

दो हैशटैग का उपयोग अनिवार्य

पोस्ट करते समय दो हैशटैग #watershedmahotsavindia और #watershedmahotsavjharkhand का उपयोग अनिवार्य होगा वहीं रील या फोटो को इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), लिंक्डइन या यूट्यूब पर पोस्ट करना होगा। इसके बाद प्रतिभागियों को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना और अपना कंटेंट लिंक जमा करना जरूरी है।

सरकार ने कहा है कि यह प्रतियोगिता जनता को अपनी भागीदारी दिखाने और जल संरक्षण का संदेश दूर-दूर तक पहुंचाने का एक बड़ा अवसर है। आइए, जल बचाएं, धरती को हरा-भरा बनाएं और वाटरशेड महोत्सव को सफल बनाएं, यह अपील मंत्रालय की ओर से जारी की गई है। यह प्रतियोगिता देश में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक अनूठी पहल मानी जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि लाखों लोग इसमें भाग लेकर जल बचाने के संदेश को मजबूत करेंगे।

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग खबर