Saturday, October 31, 2026

23 साल की लव स्टोरी अब शादी में बदली

मनोरंजन : टीवी का सबसे चर्चित सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में नजर आई एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने 23 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार शादी कर  ही ली । दोनों ने  बीते 16 नवंबर 2025 को वृंदावन के मशहूर चंद्रोदय मंदिर में सात फेरे लिए। उन्होंने अपनी शादी को बेहद ही प्राइवेट रखा था। जिसमें केवल परिवार के कुछ सदस्य और कुछ करीबी लोग ही शामिल थे। दोनों पिछले 23 सालों से एक दूसरे के साथ थे। कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें शादी की कोई इच्छा नहीं है। वो उम्र भर एक दूसरे के साथ ऐसे ही रहना चाहते हैं। लेकिन फिर एक मंदिर और भगवान में आस्था रखने की वजह से इनका मन बदल गया। दोनों ने इतने साल साथ रहने के बाद अब शादी की है।

दोनों ने शादी की तस्वीरें शेयर करके अपने फैंस को हैरान कर दिया। इन तस्वीरों में अश्लेषा गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आई। वहीं ,संदीप ने अपने शादी में शेरवानी पहनी हुई थी।  शादी के बाद कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, और बस ऐसे ही, हमने एक नए चैप्टर में कदम रख दिया है। ट्रेडिशन ने हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली है। हम सभी आप लोग के प्यार और आशीर्वादों के लिए शुक्रगुजार हैं।

संदीप ने 23 साल के बाद अचानक शादी करने के बारे बातचीत की। उन्होंने कहा, “अश्लेषा और मैंने अप्रैल में वृंदावन का दौरा किया था और वहां के महशहूर राधा कृष्ण मंदिरों से हमारा गहरा जुड़ाव महसूस हुआ। उस जर्नी ने हमें 23 साल साथ रहने के बाद शादी करने के लिए प्रेरित किया।  हमारी शादी से हमारे माता-पिता सबसे ज्यादा खुश हैं। वो काफी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। हम इसे सादगी से करना चाहते थे, और भगवान कृष्ण के मंदिर में शादी करने से बेहतर क्या हो सकता था।

आगे एक्ट्रेस अश्लेषा ने कहा कि वह अपने जीवन में उन्होंने जिससे प्यार किया उसी  से शादी करके बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, वृंदावन एक आदर्श जगह है। जब हम लोग वहां गए तो हमने एक गहरा जुड़ाव महसूस किया। यह एक सहज, अचानक लिया गया फैसला था, और हमने इसे सिर्फ अपने परिवारों के साथ निजी रखने का फैसला किया।  संदीप ने यह भी कहा कि वह और अश्लेषा कई सालों तक साथ रहने के बावजूद शादी न करने के सवालों का जवाब देते-देते थक गए थे। उन्होंने कहा, मेरे मन में, अश्लेषा और मैं हमेशा से ही शादीशुदा थे। मुझे कुछ भी अलग महसूस नहीं हो रहा है।

काम की बात करें तो अश्लेषा फिलहाल टीवी शो झनक में नज़र आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पॉपुलर सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी, ‘अनुपमा’, और कई अन्य पॉपुलर टीवी शो में काम किया है। वहीं, संदीप को आखिरी बार अपोलोना में देखा गया था।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर