Tuesday, July 21, 2026

झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस आज, रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

एयरनाउ डेस्क : झारखंड विधानसभा आज एक नये युग में प्रवेश कर रही है. क्योंकि आज झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस है यानी साल 2000 में जब अलग झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर को हुआ था तो ठीक एक सप्ताह बाद आज ही के दिन झारखंड में विधानसभा अस्तित्व में आई और कुछ महीने पहले हुए संयुक्त बिहार में विधानसभा चुनाव जीतकर आए 81 सदस्य पहली बार अपने अलग अस्तित्व के रूप में नए सदन के साक्षी बने. झारखंड विधानसभा की पहली बैठक 22 नवंबर 2000 को आयोजित हुई थी. 25 वर्षों की यात्रा में यह सदन राजनीति के उतार-चढ़ाव का साक्षी बना. कभी राज्यहित में महत्वपूर्ण कानून बने, तो कभी कानून बनाने वाले ही मर्यादा भंग करने के आरोपों में घिरे.

अपने स्थापना के रजत जयंती वर्ष में आज झारखंड विधानसभा रजत जयंती समारोह को खास तरीके से आयोजित करने को तैयार है. विधानसभा के 25 वर्षों के शानदार सफर को यादगार और खास बनाने की व्यापक तैयारी है. विधानसभा परिसर में आयोजित हो रहे भव्य कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित विधायकों, विधानसभा के कर्मियों और अधिकारियों के अलावा विशेष रूप से आमंत्रित अतिगणमान्य लोगों को संबोधित करेंगे.

दो सत्रों में आयोजित

दो सत्रों में आयोजित होने वाले रजत जय़ंती समारोह में पहला सत्र सम्मान समारोह के रूप में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड का नाम रौशन करने वाले अति विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के आश्रितों को भी आदर और सम्मान के साथ मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा. सम्मानित होने वालों में झारखंड पुलिस के जवान रामदेव महतो, सिकंदर सिंह, सुकून राम, चौहान हेंब्रम, सुनील राम, संतन कुमार मेहता शामिल हैं. इसके अलावा सीआरपीएफ के जवान महिमा नंद शुक्ला, सुनील कुमार मंडल, महराबम प्रभो सिंह, प्राणेश्वर कोच, संदीप कुमार, महेंद्र लश्कर, कौशल कुमार मिश्रा, करमजीत सिंह बक्शी, अग्निवीर अर्जुन महतो के परिजन शामिल हैं।

इनके अलावा क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी में नवंबर 2023 से अब तक मेडल जीतने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी सम्मानित होंगे तो वहीं सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायकों को भी सम्मानित करने की तैयारी है. समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों ‘भागवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान’ से धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा सम्मानित होंगे. इसी तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा के 6 उत्कृष्ट कर्मियों को स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे. इसके लिए विधानसभा के संयुक्त सचिव संतोष कुमार सिंह, प्रशाखा पदाधिकारी नीलम कुजूर, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मो० शाहिद हैदर, पर्यवेक्षक उद्धान राकेश कुमार सिंह और अनुसेवक मन्नु राम व रवीन्द्र पाल का चयन किया गया है.

समारोह का दूसरा सत्र रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के रुप में आयोजित होगा जो शाम 6 बजे से शुरू होगा. इस मौके पर बॉलीवुड के मशहूर गायक रूप कुमार राठौर स्टेज परफॉर्म करेंगे. साथ ही हास्य कवि दिनेश बावरा अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. उनके साथ हास्य कलाकार रविन्द्र जानी की भी प्रस्तुति होगी तो वहीं स्थानीय कलाकारों में प्रमान्द नन्दा, मृणालनी अखोरी, टॉम मुर्मू एवं सुमी श्रेया की ओर से लोकगीत व लोकनृत्य की भी प्रस्तुति होगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर