रांची : कोयला घोटाला से जुड़े मामले को लेकर शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने झारखंड-बंगाल में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। धनबाद में बीसीसीएल के ठेकेदार व चर्चित कोयला कारोबारी एल बी सिंह के ठिकानों पर शुरूआती कुछ घंटों में ही भारी मात्रा में कैश और आभूषण बरामद होने की बात सामने आई है. हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया एजेंसियों ने जरूर कई तस्वीरें साझा की है.
यह कार्रवाई झारखंड के धनबाद के अलावा कोलकाता में दुर्गापुर, पुरुलिया और कोलकाता शामिल है। जिन लोगों के ठिकानों पर ईडी कार्रवाई कर रही है उनमें कोयला कारोबारी नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कायल शामिल है। ईडी के अधिकारियों ने कई लॉकर को भी खोला है, जिसमें और नगदी एवं जेवरात मिले हैं।


