Sunday, September 13, 2026

रोहतास में मतगणना केंद्र के बाहर ट्रक को लेकर राजद समर्थकों का हंगामा, प्रशासन ने कहा – खाली थे बक्से

बिहार  :  बिहार के रोहतास जिले में बुधवार देर रात मतगणना केंद्र के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब एक ट्रक के प्रवेश को लेकर राजद समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। महागठबंधन समर्थकों ने इसे गड़बड़ी की साजिश बताया और वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे लगाए। मामला बढ़ने पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और ट्रक की जांच कराई। जांच में ट्रक में रखे टीन के बक्से खाली पाए गए।

मामला कैसे शुरू हुआ

रोहतास जिले की सभी सात सीटों के लिए बने मतगणना केंद्र (कृषि बाजार समिति, तकिया) के बाहर बुधवार रात करीब 11:30 बजे एक ट्रक आया। ट्रक में बड़ी संख्या में टीन के बक्से लदे हुए थे। काउंटिंग सेंटर के अंदर ट्रक की एंट्री होते ही महागठबंधन समर्थक मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के बीच समर्थकों ने नारेबाजी की वोट चोर-गद्दी छोड़! स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी।

maka para majatha lga 7a328fa4ac76e25809e5ed875fe7b191

मौके पर पहुंचे अफसर

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम उदिता सिंह और एसपी रोशन कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ट्रक की जांच कराई, जिसमें रखे बक्से पूरी तरह खाली पाए गए। डीएम ने कहा, “बक्सों की जांच की गई है, सभी खाली हैं। फिर भी अगर किसी को संदेह है, तो सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी।”

उम्मीदवारों और समर्थकों का आरोप

काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति सिंह (गायक पवन सिंह की पत्नी) भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाया कि हम सिर्फ सवाल पूछ रहे थे, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जब हमने प्रशासन से जवाब मांगा, तो कहा गया कि जवाब नहीं देंगे। यहां तक कि FIR की धमकी दी गई कि जेल भेज देंगे।

प्रशासन का पक्ष

एसडीएम आशुतोष रंजन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “ये खाली बक्से मतगणना के बाद EVM रखने के लिए उपयोग किए जाते हैं। इन्हें 10 नवंबर तक पहुंचना था, “लेकिन किसी कारण से देरी हो गई और अब पहुंचे हैं।” उन्होंने कहा कि काउंटिंग प्रक्रिया पारदर्शी है और किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है।

प्रत्याशियों का सवाल

हालांकि, प्रत्याशियों और समर्थकों का कहना है कि काउंटिंग सेंटर सील होने के बाद ट्रक अंदर कैसे गया? जब ट्रक की एंट्री हुई, सीसीटीवी कैमरे बंद क्यों कर दिए गए? उनका आरोप है कि यह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश थी।

Also Read : 18 साल बाद निठारी कांड का सह-आरोपी सुरेंद्र कोली रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों में किया बरी

रात भर काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा बल तैनात रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक नारेबाजी और हंगामा जारी रहा। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई अफवाह फैलाने की कोशिश करेगा, तो उस पर कार्रवाई होगी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर