Friday, September 18, 2026

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 11 बजे तक 34.32 फीसदी मतदान, ग्रामीण मतदाताओं में उत्साह

झारखंड  : झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर आज हो रहे उपचुनाव में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। ठंड के बावजूद ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वोटिंग में तेजी आने लगी। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे तक 34.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान को लेकर गालूडीह के महुलिया उच्च विद्यालय में लोग सुबह-सुबह ही वोट डालने पहुंचे। इसी तरह मुसाबनी प्रखंड के संत जोसेफ कॉन्वेंट हाई स्कूल में भी मतदान शुरू होते ही कुछ मतदाता पहुंचे, हालांकि ठंड की वजह से शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। धीरे-धीरे बूथों पर भीड़ बढ़ने लगी और मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। मतदान केंद्रों पर दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी खासा जोश देखने को मिला। बूथों पर महिला मतदाताओं की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में सभी 300 मतदान केंद्रों पर समय पर मतदान शुरू हो गया है। पूरे मतदान प्रक्रिया की निगरानी वेबकास्टिंग के माध्यम से की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीईओ, डीईओ और भारत निर्वाचन आयोग मतदान की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं।

गौरतलब है कि यह उपचुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन के कारण खाली हुई सीट को भरने के लिए हो रहा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ झामुमो और भाजपा प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है।

Also Read : बिहार चुनाव 2025 : सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान, गया में सबसे ज्यादा तो मधुबनी में सबसे कम वोटिंग

निर्वाचन आयोग ने बताया कि घाटशिला विधानसभा के सभी 300 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर