रांची : झारखंड राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में मंगलवार को राजधानी रांची के बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान से ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एकता, ऊर्जा और उत्साह के प्रतीक इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम के साथ ही झारखंड रजत जयंती समारोह एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के आयोजनों की औपचारिक शुरुआत हुई।
Highlights:

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी महान आत्माओं को नमन करता हूं, जिनके लंबे संघर्ष, कुर्बानी और शहादत से इस राज्य की पहचान बनी है। झारखंड का यह 25वां वर्ष गौरव, संकल्प और विकास का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘रन फॉर झारखंड’ का उद्देश्य राज्य के प्रति अपनत्व, एकता और विकास की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना की यह रजत जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्सवपूर्ण माहौल में मनाई जाएगी।

Also Read : दिल्ली धमाके के बाद 11 राज्यों में हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, CISF और ATS तैनात
कार्यक्रम में रही बड़ी भागीदारी
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी. सिंह, विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सचिव मनोज कुमार समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी और आम नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर एकता, ऊर्जा और उत्साह का संदेश झलकता नजर आया।


