Monday, September 14, 2026

महाराष्ट्र सरकार ने स्मृति मंधाना समेत 3 खिलाड़ियों व कोच अमोल मजूमदार को 2.25 करोड़ देने का किया ऐलान

न्यूज डेस्क : महाराष्ट्र सरकार की ओर से आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की विजेता टीम की खिलाड़ियों को इनाम दिया गया है. इनामी राशि उन्हीं खिलाड़ियों को दी गई है जो महाराष्ट्र राज्य से आती हैं. इसके अलावा टीम के कोच अमोल मजूमदार को भी इनाम दिया गया है. भारतीय टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, राधा यादव और कोच अमोल मजूमदार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात की.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया, “महाराष्ट्र की हमारी खिलाड़ियों- स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, राधा यादव और कोच अमोल मजूमदार का सरकार ने सत्कार किया है. महाराष्ट्र सरकार का एक नियम है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 2.25 करोड़ रुपये और प्रशिक्षक को 25 लाख रुपये प्राइज़ मनी के तौर पर दिया जाता है. हमने आज इन्हें यह प्राइज़ मनी दी है.” सीएम ने बताया, “इसके अलावा बाकी के प्रशिक्षकों को भी हमने 11 लाख रुपये का प्राइज़ दिया है.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर