Wednesday, July 22, 2026

तूफान कालमेगी का कहर : फिलीपींस में 241 की मौत, वियतनाम की ओर बढ़ा तूफान, राष्ट्रपति ने आपातकाल घोषित किया

विदेश : फिलीपींस में आए भयंकर तूफान कालमेगी (Typhoon Kalmaegi) ने तबाही मचा दी है। करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं और तेज बारिश ने कई इलाकों को तबाह कर दिया। अब तक 241 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 3.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। तूफान अब वियतनाम की ओर बढ़ रहा है, जहां प्रशासन ने भारी बारिश, बाढ़ और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

भयंकर तूफान से तबाही और जनहानि

फिलीपींस के कई हिस्सों में आए तूफान, कालमेगी ने भयानक तबाही मचाई है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के कारण सैकड़ों घर तबाह हो गए, पेड़ उखड़ गए और कई इलाके जलमग्न हो गए। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि यह तूफान इस साल फिलीपींस में आई सबसे घातक प्राकृतिक आपदा बन गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित सेबू प्रांत में बाढ़ का पानी घटने के बाद तबाही सामने आया। चारों तरफ गिरे हुए मकान, पलटी गाड़ियां और मलबे से भरी सड़कें दिखाई दे रही हैं। लगभग 3.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, जबकि 2 लाख से ज्यादा लोग पहले ही निकाले जा चुके थे। अब राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।

phil1 1762401344

राहत कार्यों में सबसे बड़ी चुनौती, मलबा हटाना

राष्ट्रीय आपदा अधिकारी रैफी एलेजांद्रो ने बताया कि अब सबसे बड़ी चुनौती मलबा हटाने की है। उन्होंने कहा, “मलबा हटाना जरूरी है ताकि लापता लोगों को ढूंढा जा सके और राहत कार्यो को आगे बढ़ाया जा सके।” प्रशासन के अनुसार, कई इलाके अब भी संपर्कहीन हैं, जिससे राहत सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।

वियतनाम में भी अलर्ट, हजारों सैनिक तैनात

तूफान कालमेगी फिलीपींस से निकलकर अब वियतनाम की ओर बढ़ रहा है। वियतनाम के जिया लाई प्रांत और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने बताया कि कई निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा है और कृषि कार्यों पर असर पड़ सकता है। वियतनाम सरकार ने हजारों सैनिकों को बचाव कार्यों के लिए तैनात किया है।

pnf491b4 kalmaegi 625x300 06 November 25

हवाई सेवा पर भी असर

वियतनाम के विमानन विभाग ने बताया कि आठ हवाई अड्डों पर परिचालन प्रभावित हो सकता है, जिनमें दा नांग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है। उधर, दक्षिण चीन सागर के ऊपर से गुजरते हुए तूफान ने फिर से ताकत हासिल कर ली है।

नया तूफान बनने की आशंका भी बढ़ी

फिलीपींस मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मिंडानाओ के पूर्व में एक और तूफान बन रहा है, जो अगले सप्ताह देश के दक्षिणी हिस्से को प्रभावित कर सकता है। यह नया तूफान आने वाले दिनों में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति पैदा कर सकता है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि सिर्फ एक महीने पहले फिलीपींस के उत्तरी सेबू में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत और हजारों के विस्थापन की खबर आई थी। अब इस तूफान ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Also Read : मरांडी का तंज : जितना बड़ा दुराचारी,उतना बड़ा पदाधिकारी

राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने कही ये बात

फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा, “देश एक कठिन दौर से गुजर रहा है। हमारी प्राथमिकता हर नागरिक की सुरक्षा और पुनर्वास है। सरकार हर प्रभावित परिवार तक सहायता पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।” उन्होंने आपातकाल घोषित करते हुए सभी सरकारी एजेंसियों को राहत कार्यों में पूरी ताकत लगाने का निर्देश दिया।

फिलीपींस हर साल औसतन 20 तूफानों की चपेट में आता है, लेकिन कालमेगी ने जो तबाही मचाई है, उसने देश की आपदा प्रबंधन व्यवस्था और जलवायु संकट की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर