Thursday, November 5, 2026

झारखंड: मुसाबनी में व्यापारियों को लेकर दिया गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान आपत्तिजनक और निंदनीय, मांगे माफ़ी : भाजपा

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ब्यान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यापारियों से माफी माँगें. घाटशिला स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सोमवार को मुसाबनी की सभा में मुख्यमंत्री ने व्यापारियों के खिलाफ जो आपत्तिजनक बयान दिया, वह अत्यंत निंदनीय और अपमानजनक है.

आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को किसने यह अधिकार दिया है कि वे झारखंड के मेहनती, ईमानदार और समाजसेवी व्यापारियों को बार-बार गालियां दें और उनका अपमान करें? मुख्यमंत्री का यह बयान — “व्यापारी पहले पैर पकड़ते हैं और बाद में गर्दन पकड़ते हैं” पूरे व्यापारी समाज का अपमान है. यह सत्ता के अहंकार से भरा हुआ वक्तव्य है. जबकि झारखंड के व्यापारी वर्ग ने हमेशा समाज की सेवा की है चाहे कोरोना काल की कठिन परिस्थितियाँ रही हों या रोजमर्रा की आर्थिक चुनौतियाँ. जब सरकार सोई हुई थी, तब व्यापारी गरीबों को राशन, दवा, मास्क और छाता तक उपलब्ध करा रहे थे. ऐसे सेवा भावी वर्ग के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग बेहद शर्मनाक है.

हेमंत सोरेन
JHARKHAND HEMANT SOREN

आदित्य साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन जी को व्यापारी समाज से तुरंत माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो झारखंड के व्यापारी वर्ग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पर यह आरोप लगाना कि पार्टी व्यापारियों की है, हास्यास्पद है क्योंकि व्यापारी समाज वही वर्ग है जो रोजगार सृजन से लेकर गरीबों की मदद तक हर स्तर पर समाज को आगे बढ़ाता है. भाजपा जनता और व्यापारी वर्ग के साथ खड़ी है और झारखंड में माफियातंत्र की सरकार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी.

उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के भाव से देश के हर वर्ग के विकास में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर झारखंड की हेमंत सोरन जी समाज को बांटने और मेहनतकश वर्ग को अपमानित करने का काम कर रही है. झारखंड में आज व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं. रंगदारी, धमकी और फोन पर वसूली जैसे अपराध बढ़े हैं. यह सब हेमंत सोरेन जी की शह पर हो रहा है. अगर प्रशासन चुस्त-दुरुस्त होता तो व्यापारी वर्ग भयमुक्त होकर कारोबार कर पाता.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर