Monday, September 14, 2026

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, पटना ग्रामीण एसपी समेत चार अफसर हटाए गए, RO निलंबित

न्यूज डेस्कबिहार के मोकामा में हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना ग्रामीण एसपी समेत तीन अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया, जबकि एक अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. चुनाव आयोग ने इस मामले में बिहार के डीजीपी विनय कुमार से रविवार दोपहर 12:00 बजे तक एक्शन टेकेन रिपोर्ट भी मांगी है.

पटना एसपी (ग्रामीण) हटाए गए, एसडीओ नपे

G4tAQ7AWwAA TJN

आयोग की ओर से शनिवार को जारी आदेश के अनुसार, पटना के एसपी (ग्रामीण) विक्रम सिहाग को उनके पद से हटा दिया गया है तो वहीं एसडीपीओ बाढ़ 1 और एसडीपीओ बाढ़ 2 को भी हटाते हुए उनकी जगह पर नई अधिकारियों की तैनाती हुई है.

बाढ़ के एसडीओ सह 178-मोकामा विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर चंदन कुमार को निलंबित करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. उनकी जगह आईएएस आशीष कुमार को पदस्थापित किया गया है, जो वर्तमान में पटना नगर निगम के अतिरिक्त नगर आयुक्त हैं.

इसी तरह, राकेश कुमार, एसडीपीओ बाढ़-1, और अभिषेक सिंह, एसडीपीओ बाढ़-2 का तबादला कर दिया गया है और उनकी जगह 2022 आरआर बैच के आनंद कुमार सिंह और आयुष श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है. इससे पहले दो थानाध्यक्षों घोसवारी एसएचओ मधुसूदन कुमार और भदौर एसएचओ रवि रंजन को भी इसी मामले में शुक्रवार को निलंबित किया गया था. 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर