Thursday, November 5, 2026

पश्चिम बंगाल में SIR के तहत 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, चुनाव आयोग की अंतिम सूची आना शेष

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के लिए न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनाव आयोग ने आशंका जताई है कि पश्चिम बंगाल में हटाए गए मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर लगभग 91 लाख हो गई है। हालांकि आयोग ने अभी तक अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के रिपोर्ट के अनुसार न्यायिक निर्णय के लिए भेजे गए कुल मामलों में से एक छोटे से हिस्से के लिए न्यायिक अधिकारियों द्वारा ई-हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया अभी पूरी होनी बाकी है।

इसे भी पढ़ें : एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने दिया इस्तीफा, नए प्रमुख की तलाश तेज

27.16 लाख मतदाताओं के नाम हटे

इधर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, न्यायिक निर्णय के लिए भेजे गए कुल 60,06,675 मामलों में से 59,84,512 मामलों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इन पर न्यायिक अधिकारियों के ई-हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने 59,84,512 मामलों में से 27 लाख 16,393 मतदाताओं को न्यायिक अधिकारियों ने हटाए जाने योग्य माना. जिसके बाद उनके नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

91 लाख वोटर बाहर

पिछले साल नवंबर में पश्चिम बंगाल के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की अधिसूचना जारी होने से पहले, राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 7,66,37,529 थी। पिछले साल दिसंबर में प्रकाशित मतदाताओं की मसौदा सूची में, कुल 58,20,899 नाम हटाए गए थे। 28 फरवरी को जारी की गई अंतिम वोटर लिस्ट में, हटाए गए नामों की संख्या बढ़कर 63,66,952 हो गई और अब, न्यायिक अधिकारियों ने 27,16,393 मामलों को हटाने लायक पाया है।

इसके बाद, पूरे SIR प्रक्रिया के बाद पश्चिम बंगाल में हटाए गए वोटरों की कुल संख्या बढ़कर 90,83,345 हो गई है। इसके अलावा CEO कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि जिन वोटरों के नाम न्यायिक जांच प्रक्रिया में “हटाने लायक” पाए गए हैं। उन्हें अपनी बात रखने का और अपील करने का एक अवसर मिलेगा।

सबसे अधिक मुर्शिदाबाद से हटे नाम

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ते कार्यालय से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, न्यायिक जांच अभ्यास के दौरान “हटाने लायक” पाए गए मामलों की सबसे अधिक संख्या अल्पसंख्यक-बहुल मुर्शिदाबाद जिले से थी। मुर्शिदाबाद से हटाए गए नामों की कुल संख्या 4,55,137 है। इसके बाद उत्तर 24 परगना जिले से 3,25,666 नाम हटाए गए।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर