Friday, September 18, 2026

दिल्ली में लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास कार में विस्फोट, 8 की मौत, 24 अन्य घायल

न्यूज डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में एक कार में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. घटना लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुई है. इस घटना में कार में विस्फोट होने के बाद आसपास के कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया.

अस्पताल में लाए गए आठ शव

घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है वहीं सभी घायलों को एलएनजेपी अस्पताल पहुँचाया गया है. अस्पताल में आठ शवों को लाए जाने की बात कही गई है, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल को सील कर दिया गया है. मौके पर DSP और स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं, इसके अलावा 15 दमकल की गाड़ियां भी पहुंची हैं.

हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है कि यह आतंकी हमला है या महज एक दुर्घटना, फ़िलहाल पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और लोगों को घटनास्थल के आसपास जाने से रोक दिया है. बता दें कि अभी हाल ही में जम्मू कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद में भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किया है। घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

मुंबई और यूपी में भी हाई अलर्ट

दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए जोरदार धमाके की घटना में 8 की मौत और 24 से अधिक लोगों के घायल होने के बाद मुंबई और यूपी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस हीच धमाके में घायल कई लोगों को LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.इस घटना को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर